Thursday, March 5, 2026
More
    Homeखेती - बाड़ीMSP : मोदी सरकार ने बढ़ाई गेहूँ ,चना सहित 6 फसलों की...

    MSP : मोदी सरकार ने बढ़ाई गेहूँ ,चना सहित 6 फसलों की MSP, किसानो को दिया दिवाली का तोहफा

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि 6 फसलों की एमएसपी MSP पर 300 रुपये प्रति क्विंटल तक का इजाफा किया गया है।वहीं फसलों की मार्जिन लागत में भी 50 फीसदी का इजाफा किया गया।

    आज केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने किसानों को दिवाली से पहले ही तोहफा दे दिया। दरअसल कैबिनेट ने 6 फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी का एलान किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। आइए जानते है विस्तार से –

    क्या है MSP या मिनिमम सपोर्ट प्राइस ?

    MSP – न्यूनतम समर्थन मूल्य वो गारंटीड मूल्य है, जो किसानों को उनकी फसल पर मिलता है। भले ही बाजार में उस फसल की कीमतें कम हों। इसके पीछे तर्क यह है कि बाजार में फसलों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का किसानों पर असर न पड़े। उन्हें न्यूनतम कीमत मिलती रहे।

    इन फसलों की बढ़ाई MSP

    आज 16 अक्टूबर को केन्द्रीय कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में किसानों के लिए कई फैसले लिये गए हैं। आज की बैठक में किसानों के लिए अहम फैसले लिये गए हैं। कैबिनेट ने रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए एमएसपी को लेकर भी फैसला लिया है। बता दें कि कैबिनेट ने 6 फसलों के लिए एमएसपी बढ़ाने की मंजूरी दी है। सबसे ज्यादा इजाफा सरसों-तिलहन में 300 रुपए किया गया।

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि फसलों की एमएसपी पर 300 रुपये प्रति क्विंटल तक का इजाफा किया गया है। वहीं फसलों की मार्जिन लागत में भी 50 फीसदी का इजाफा किया गया। आइए, जानते हैं कि कैबिनेट ने फसलों पर कितनी एमएसपी बढ़ाई-

    फसलकितनी बढ़ी MSP
    गेहूं150 रुपये प्रति क्विंटल
    जौ130 रुपये प्रति क्विंटल
    चना210 रुपये प्रति क्विंटल
    मसूर 275 रुपये प्रति क्विंटल
    सरसों 300 रुपये प्रति क्विंटल
    कुसुंभ (Safflower)140 रुपये प्रति क्विंटल

    बढ़ी हुई किमते

    फसलनई MSP रुपए/क्विंटलपुरानी MSP रुपए/क्विंटलअंतर
    गेहूं₹2,425₹2,275₹150
    जौ₹1,980₹1,850₹130
    चना₹5,650₹5,440₹210
    मसूर₹6,700₹6,425₹275
    सरसों-तिलहन₹5,950₹5,650₹300
    कुसुम₹5,940₹5,800₹140

    MSP में शामिल होती 23 फसलें –

    • 7 प्रकार के अनाज (धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार, रागी और जौ)
    • 4 व्यावसायिक फसलें (कपास, गन्ना, खोपरा, कच्चा जूट)
    • 5 प्रकार की दालें (चना, अरहर/तुअर, उड़द, मूंग और मसूर)
    • 7 तिलहन (रेपसीड-सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, कुसुम, निगरसीड)

    आपके लिए खास –

    Bhanwar Singh Thada
    Bhanwar Singh Thadahttps://discoverfarming.in
    Agriculture Researcher | Smart Farming Enthusiast | Practical insights on crops, livestock and modern agri-technology
    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Most Popular